कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि केंद्र सरकार बिना परीक्षण के पूरे देश में ई20 पेट्रोल लागू कर रही है। इससे गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं और माइलेज गिर रहा है। तेल कंपनियों को भारी मुनाफा हुआ है। राठौर ने ई20 पेट्रोल पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।