हैदरगढ़: नूरापुर में 16 लाख की लागत से बने मनरेगा पार्क का विधायक ने किया लोकार्पण, खेल सुविधाओं के विस्तार पर दिया गया जोर
विकासखंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत नूरापुर में मनरेगा योजना के अंतर्गत लगभग 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित मनरेगा पार्क का उद्घाटन शनिवार करीब 2 बजे क्षेत्रीय विधायक दिनेश कुमार रावत एवं ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश रावत ने कहा कि खेल को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।