किशनगढ़ बास: खैरथल में भूत-प्रेत के नाम पर 32 लाख रुपये ठगे, हरियाणा से दो तांत्रिक गिरफ्तार, आरोपी आबिद मौलवी की तलाश जारी
Kishangarhbas, Alwar | Jun 24, 2026
बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार खैरथल थाना पुलिस ने अंधविश्वास तंत्र-मंत्र और भूत प्रेत के नाम पर लोगों को डरा कर लाखों की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी नूरुद्दीन मौलवी और तांत्रिक राजेंद्र प्रसाद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपी आबिद मौलवी की तलाश जारी है। दोनों ने एक परिवार को भूत प्रेत का झांसा देकर ठगा था