धौलपुर: छत से गिरकर महिला की मौत, गेहूं सुखाते समय हुआ हादसा
बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के उमरेह गांव में एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला छत पर गेहूं सुखाने के दौरान अचानक गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में घायल महिला को धौलपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को मृत घोष