कोल: अलीगढ़ में AMU मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी, अभी तक नहीं हुई कोई सुनवाई
Koil, Aligarh | Aug 2, 2025 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में टेंपरेरी सफाई कर्मचारियों का धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने बताया कि वे रोज़ाना सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।