अम्बाला कैंटोनमेंट: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर किया हंगामा, करंट लगने के कारण गिरा नीचे
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आज शाम के समय एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया है। इस दौरान वह रेलवे ट्रैक पर बने बिजली के खंभे के ऊपर चढ़ गया और वहां से अपनी चप्पलें भी नीचे फेंकने लगा, जिसके बाद करंट लगने की वजह से वह नीचे गिर गया। प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।