टिमरनी: हरदा-टिमरनी सहित जिले में कलेक्टर सख्त: आवारा कुत्ते हटाने के निर्देश, सीएम हेल्पलाइन की अनदेखी पर कटेगा वेतन।
Timarni, Harda | Jun 29, 2026 हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने हरदा, टिमरनी, खिरकिया, रहटगांव, सिराली सहित जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों को रिहायशी और सार्वजनिक स्थानों से हटाने के निर्देश दिए।