विधायक राकेश जमवाल ने आरोप लगाया कि 2023 और 2025 की भीषण आपदाओं में भारी जन-धन हानि के बावजूद सुक्खू सरकार ने राहत कार्यों को भी राजनीतिक रंग दिया,उन्होंने कहा कि सिराज, मंडी और सुंदरनगर जैसे सबसे प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को समय पर सरकारी मदद नहीं मिली, जबकि मंत्री व अधिकारी मौके पर पहुँचे भी नहीं।