दमोह: पथरिया फाटक क्षेत्र में दामाद ने सास-ससुर पर चाकू से हमला किया, दोनों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Mar 19, 2025 दमोह पथरिया फाटक क्षेत्र में आज बुधवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दामाद अज्जू जाटव के द्वारा अपनी सास राधा जाटव एवं ससुर देवेंद्र जाटव के ऊपर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।