कुशलगढ़: उपखंड अधिकारी श्रद्धा सिंह से रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने की मुलाकात, विकास व जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा
रोटरी क्लब कुशलगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार दोपहर 1 बजे, नवपदस्थापित उपखंड अधिकारी श्रद्धा सिंह से शिष्टाचार भेंट कर, उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। रोटरी क्लब अध्यक्ष रौनक सेठ ने कहा कि, क्लब जनकल्याण एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े कार्यों में सदैव सक्रिय रहा है!