ऊंचाहार: जगतपुर के बल्लू का पुरवा गाँव में जमीनी विवाद के मामले में एएसपी ने दिया बयान
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के बल्लू का पुरवा गाँव के विवादित जमीन पर दरवाजा लगाने की बात पर, दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी।घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जहां उनका इलाज जारी है।घटना शनिवार की देर शाम की है।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि, मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही।