बिजनौर: विकास भवन सभागार में ग्राम पाठशाला संयुक्त मिशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, डीएम ने की शिरकत
Bijnor, Bijnor | Sep 30, 2024 बिजनौर जनपद के विकास भवन सभागार में आज ग्राम पाठशाला संयुक्त मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिजनौर जिले की सभी ग्राम पंचायतो में लाइब्रेरी बनाई गई है। ताकि गरीब बच्चों कों माहौल मिल सके, जिसमें आज 700 लाइब्रेरी में किताबें भेजी जा रही है।