बिजनौर: गांव गंजालपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक नीलगाय के बच्चे को बनाया निवाला
Bijnor, Bijnor | Sep 30, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव गंजालपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने सोमवार को लगभग सूबह 7 बजे एक नीलगाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। हालांकि लोगों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन नीलगाय का बच्चा नहीं बच पाया। बाद में स्थानीय लोगों ने उसकों मिट्टी में दफन किया। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को नहीं दी है।