गोमिया: हुरलुंग जोभीया टोला: पत्नी की हत्या का पति पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Gumia, Bokaro | Apr 18, 2026 गोमिया के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग पंचायत स्थित हुरलुंग जोभीया टोला में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में शनिवार सुबह सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रमिला देवी के रूप में हुई है, जो अजय महतो उर्फ टेकलाल महतो की पत्नी थीं।समय लगभग साढ़े दस बजे बताया गया कि घटना शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि की करीब 12 बजे की बताई जा रही है।