सिमडेगा: अग्रवाल सभा ने किया चिन्मय अमृत यात्रा का स्वागत
सिमडेगा में बुधवार दोपहर 12 बजे आनंद भवन में अग्रवाल सभा द्वारा चिन्मय मिशन की 75वीं वर्षगांठ पर निकाली जा रही चिन्मय अमृत यात्रा का स्वागत किया गया। स्वामी चिन्मयानंद की प्रतिमा एवं चरण पादुका का पूजन-आरती की गई। यात्रा के माध्यम से गीता, वेदांत और शाश्वत मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।