बांगरमऊ: रूरी सादिकपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो चचेरे भाईयों में खूनी संघर्ष,दोनो घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रूरी सादिकपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर एक ही परिवार के दो चचेरे भाईयों का आपस में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । बताया जा रहा है कि कहा सुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों भाईयों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल दोनो को सीएचसी में भर्ती करवाया गया हैं।