बिंदकी: उमर गहना गांव में तालाब में मछली पकड़ने के विवाद में पिता पुत्र के साथ की गई मारपीट, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरगहना गांव में शनिवार की रात को तालाब में मछली पकड़ने के विवाद में बैजनाथ उम्र 60 वर्ष तथा उसके पुत्र सरोज कुमार उम्र 40 वर्ष के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता पुत्र को शनिवार तथा रविवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।