खतौली: खतौली पुलिस ने भीषण सड़क हादसे के मामले में ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में लेकर चालक के खिलाफ किया मुकदमा
खतौली पुलिस ने भीषण सड़क हादसे में संज्ञान लेते हुए रविवार शाम 6:00 बजे के करीब ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में लेकर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है, बीते कल रात्रि कैलवाडा मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया था जिसमें तीनों की मौत हो गई थी,