मरवाही: जीपीएम जिले में जिन्दा आदमी को मृत होने का गलत प्रस्ताव पारित करने वाले सरपंच-सचिव के खिलाफ कलेक्टर ने दी कार्रवाई का निर्देश
कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन ने ग्राम पंचायत मगुरदा के आवेदकों द्वारा जिन्दा व्यक्ति को मृत बताकर फौती नामांतरण से संबंधित शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने जिस पंचायत द्वारा जिन्दा आदमी को मृत होने का प्रस्ताव पारित किया है, उस सरपंच एवं सचिव के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए।