बदायूं: बदायूं में कड़ी सुरक्षा निगरानी में नीट परीक्षा शुरू हुई, सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश
Budaun, Budaun | May 3, 2026 राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर रविवार को बदायूं जिले के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। निर्धारित समय से पहले ही छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ केंद्रों पर पहुंच गए। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई।