स्यानानगर पालिका के नामित सभासदों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर क्षेत्र की जन समस्याओं से कराया अवगत
Siyana, Bulandshahr | May 11, 2026
स्याना नगर पालिका के नामित सभासदों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत कराया। वहीं जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सोमवार को नामित सभासद वैभव रस्तोगी, तुषार त्यागी, सचिन ठाकुर व सुरेंद्र जैनवाल से संयुक्त रूप से जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर क्षेत्र की जन समस्या व विकास कार्य को लेकर चर्चा की।