#सेलाकुई_में_दर्दनाक_हादसा_बिजली_ठीक_करते_समय_करंट_लगने_से_लाइनमैन_की_मौत
सेलाकुई (देहरादून): सेलाकुई विद्युत उपकेन्द्र क्षेत्र के अंतर्गत जमनपुर स्थित ईदगाह के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक बिजली के ट्रांसफार्मर की खराबी को दूर कर रहे लाइनमैन की अचानक करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लाइनमैन रोजाना की तरह बिजली व्यवस्था सुचारू करने के लिए लाइन ठीक करने पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान वह अचानक आए तेज करंट की ज़द में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई।
घटना के बाद से ही परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक और आक्रोश है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं ताकि हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा सके।