अमरपुर थाना में पुलिस की बड़ी बैठक | लंबित कांडों और फरार अभियुक्तों पर शिकंजा | Banka Update
अमरपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी अमितेश कुमार के निरीक्षण के बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में लंबित कांडों के जल्द निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, नशे और अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई, दिन-रात गश्ती और रोको-टोको अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैंक एवं संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया।
लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का निर्देश
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर
नशे और शराब के खिलाफ छापेमारी
दिन-रात गश्ती होगी प्रभावी
संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच
बैंक सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच
📍 स्थान: अमरपुर, बांका, बिहार
Amarpur News, Amarpur Police, Banka News, Banka Police, Amarpur Thana, Bihar Police
Amarpur, Banka | Aug 30, 2026