मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के विंध्यवासिनी मंदिर के दान पत्र से चोरी का प्रयास, ताला तोड़ने पर सीसीटीवी से आरोपी हिरासत में
विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी मंदिर पर रविवार की सुबह 4:00 बजे मंदिर के पूर्वी दिशा में परिक्रमा पथ के अंदर स्थापित दान पत्र का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया गया सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खगाल एक युवक को हिरासत में लिया सुबह 4:16 पर मंदिर के पूर्वी तरफ लगे दान पत्र का ताला एक व्यक्ति द्वारा तोड़ा गया पास में मौजूद किसी ने आवाज लगाई तो युवक फरार हो गया।