जमुई: महादेव सिमरिया में डायरिया से एक बच्ची की बिगड़ी तबियत, सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Jamui, Jamui | Aug 22, 2024 जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महादेव सिमरिया में डायरिया से एक बच्ची की तबियत बिगड़ गई। जिसे परिजन द्वारा गंभीर अवस्था में इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, यहां जांच के बाद डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।