सुपौल: सिमराही नगर पंचायत में ₹2.49 करोड़ की खरीद पर घोटाले के आरोप, आरटीआई कार्यकर्ता ने उठाए सवाल
Supaul, Supaul | Apr 10, 2026 सुपौल: नगर पंचायत सिमराही में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितता और कमीशनखोरी के आरोप सामने आए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता सह जन सुराज नेता अनिल कुमार सिंह ने अपने निजी आवास पर प्रेस वार्ता कर खुलासा किया कि महज 17 दिनों के भीतर जेम पोर्टल के माध्यम से 2.49 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई, जिसमें करीब 1.5 करोड़ रुपये के गबन की आशंका जताई गई है।