करछना: यमुनापार क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से आम जनमानस को गर्मी से मिली राहत
प्रयागराज जिले में बीते कई दिनों से मौसम का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका था। भीषण गर्मी होने की वजह से लोग घरों में कैद होकर रह गए थे। लेकिन बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार के मध्य रात्रि तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात होने से मौसम सुहाना हो गया है। आम जनमानस को भी भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि तेज हवा का दबाव होने की वजह से जगह-जगह पेड़ उखड़ कर गिरा