बदायूं: कोतवाली थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Apr 19, 2026 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त आरिज पुत्र कल्लू शाह निवासी मोहल्ला उपरपारा थाना कोतवाली बदायूँ को सुन्दर नगर मोहल्ला जाने वाले रास्ते से एक नाजायज तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कार0 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।