स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस के तहत निवाड़ी नंबर–2 ग्राउंड में जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सुबह करीब 9 बजे शुरू किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सीधा प्रसारण भी उपस्थितजनों द्वारा देखा गया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े उपस्थित रही।