गोरखपुर: थाईलैंड के राजदूत डॉ. परविंदर सिंह पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, बाबा गोरखनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
थाईलैंड के राजदूत डॉक्टर परविंदर सिंह थाईलैंड से अपने दो दिवसीय दौरे पर आज पूर्वांचल की पावन धरती गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर के एक स्थानीय होटल में विश्राम करने के पश्चात लगभग 11:45 बजे के आसपास गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहां गोरखनाथ बाबा का दर्शन किया उसके बाद गोरखनाथ मंदिर के मठाधीश द्वारिका तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात किया।