गोरखपुर: वृक्षारोपण पर दें विशेष ध्यान एसी और गाड़ियों के कारण बढ़ रही गर्मी, जिला आपदा विशेषज्ञ ने दी जानकारी
जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि अभी भी हम लोगों के पास वक्त है कि एक साथ मिलजुल कर वृक्षारोपण करें। जो यह गर्मी रही है इसका मुख्य कारण घरों में लगने वाले एसी और बढ़ती हुई गाड़ियों की संख्या है, जिसके चलते वातावरण पूरी तरह से गर्म हो गया है। एसी से निकलने वाली गर्मी और गाड़ियों के एसी से निकलने वाली गर्मी इसका मुख्य कारण है।