गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से जीआरपी ने चोरी के 47 मोबाइलों के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर रेलवे स्टेशन व उसके आसपास के बाजारों में मोबाइल चोरी करने वाले गैंग के पांच लोगों को जीआरपी ने आज गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 47 मोबाइल बरामद की गई है। आरोपी चोरी के मोबाइल को झारखंड और पश्चिम बंगाल में ले जाकर बेच देते थे। यह टेंपो बुक करके चोरी की घटना को अंजाम देते थे।