औरैया: विकासखंड के ग्राम सुरान में लगातार हो रही वारिश से दो कच्चे मकान हुए धरासाही, जिला प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
औरैया विकासखंड के ग्राम सुरान निवासी देवदत्त पांडे एवं एक अन्य व्यक्ति का कच्चा मकान लगातार हुई बारिश के कारण धराशाही हो गया। गलीमत यह रही कि उस दौरान मकान के अंदर कोई भी नहीं था अन्यथा जनहानि की स्थिति उत्पन्न हो जाती। वही मकान के स्वामियों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्हें आज तक कोई भी कॉलोनी नहीं मिली है।