मंझनपुर: कोखराज इलाके में प्रेम जाल से निकाह तक, फिर दहेज की दरिंदगी; 10 लाख न मिलने पर पीड़िता को पीटकर घर से निकाला, शिकायत
कोखराज थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध के बाद हुई शादी दहेज उत्पीड़न और हिंसा में बदल गई। पीड़िता मंझनपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि गांव के रहने वाले एहतेशाम अहमद ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और भरोसा जीतकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।