महाराजपुर: ऊजरा में पुल निर्माण से ग्रामीणों को हो रही परेशानी,ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे हाईवे किया जाम
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ऊजरा में पुल निर्माण से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण से ग्रामीणों के द्वारा आज 6 जून दोपहर 1:00 बजे ऊजरा में हाईवे को जाम कर दिया गया,डेढ़ घंटे तक हाइवे जाम रहा जिससे यातायात बाधित हुआ मौके पर एनएचएआई अधिकारी और पुलिस पहुंची थी,समझाइस के बाद जाम को खोला गया है।