चित्तौड़गढ़: सैनिक स्कूल के पास हादसे में मरा युवक दिल्ली का दिव्यांग निकला, बहन के राखी नहीं बांधने से था खफा
भीलवाड़ा रेलवे ट्रैक पर सैनिक स्कूल के पास हादसे में एक युवक की मौत हो गई. तीसरे दिन उसकी शिनाख्त हो गई पाई. वह दिल्ली का था और रक्षाबंधन के दिन राखी नहीं बाँधने से खफा होकर निकल गया. वह ट्रेन से कैसे गिरा जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी. फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव उसकी मां के सुपुर्द कर दिया.