चतरा: नगवां मुहल्ला निवासी ऑटो चालक तिलक यादव को एसडीपीओ के नेतृत्व में सकुशल बरामद किया गया
Chatra, Chatra | Sep 18, 2026 चतरा सदर थाना क्षेत्र के नगवा मोहल्ला निवासी ऑटो चालक तिलक यादव के अपहरण मामले में चतरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एसडीपीओ सनी वर्धन के नेतृत्व में उसे सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस टीम ने बिहार के गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत धनगाई थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप चै लीखार नदी के किनारे घने जंगल में स्थित एक वीरान घर से तिलक को बरामद किया गया