कसरावद: खो-खो, कबड्डी, गोलफेंक व रस्साकशी में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, शारीरिक विकास पर ज़ोर
विद्यार्थियों के शारीरिक विकास एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को 12 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघावन (खेड़ी) में शाला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।जिसमें विभिन्न खेलों में भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों का होसला बढाया ।