किरनापुर: विधायक राजकुमार कर्राहे ने 'ग्राम बड़गांव में आयोजित जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम' में लिया हिस्सा
ग्राम पंचायत बड़गांव द्वारा आयोजित ‘जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम’ में विधायक राजकुमार कर्राहे मुख्य अतिथि के रूप में रविवार लगभग दोपहर 2 बजे सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम के ऐतिहासिक तालाब पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा साक्षात जीवनदायिनी माँ नर्मदा जी की महाआरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान विधायक राजकुमार कर्राहे ने कहा कि जल स्रोतों का