विदिशा नगर: उपार्जन में गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्ला, 25 तक सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर मंगलवार सुबह 11:00 बजे कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने आरोप लगाया कि बड़े किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं, जबकि वे भी कर्ज लेकर खेती करते हैं।