बज्जू: बज्जु के राववाला में दस दिनों से टूटी पड़ी पानी की पाइपलाइन, व्यर्थ बह रहा पानी, ग्रामीणों में रोष
Bajju, Bikaner | May 24, 2026 बज्जू उपखंड क्षेत्र के भारत-पाक सीमांत इलाके की राववाला ग्राम पंचायत में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। गांव की मुख्य पानी की पाइपलाइन पिछले करीब दस दिनों से टूटी पड़ी है, जिसके चलते एक ओर हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है तो दूसरी ओर गांव के अधिकांश हिस्सों में पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा