सिलवानी: सिलवानी में भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
Silwani, Raisen | Mar 30, 2026 सोमवार को नगर सिलवानी में भगवान महावीर स्वामी जी के जन्मकल्याणक महामहोत्सव के पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। उनके साथ नीलमणि शाह (राजा देवरी जागीर) सहित पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समाज के गणमान्य नागरिक, मौजूद रहे।