पिंड्रा: चंदापुर रिंग रोड पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक की दर्दनाक मौत, ट्रक ड्राइवर फरार
वाराणसी में सोमवार को चंद्रपुर रिंग रोड पर ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।