बिरसा: ग्राम टिंगाटोला में दिनदहाड़े चोरी, सूना मकान बना निशाना, नगदी और जेवरात पार
बिरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिंगाटोला में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। टिंगाटोला निवासी महेश चौधरी के घर में अज्ञात चोर दरवाजे का कब्जा तोड़कर घुस गए और करीब 8 हजार रुपये नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार लगभग दोपहर 1 बजे से की बताई जा रही है। मकान मालिक के घर लौटने पर घटना