ज्ञानपुर: गोपीगंज में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के संदेश के साथ निकाली गई साइकिल यात्रा
पर्यावरण को स्वच्छ रखने के संदेश के साथ रविवार को सुबह लगभग आठ बजे भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से साइकिल यात्रा निकाली गई। गोपीगंज राजमार्ग के बड़ा चौराहा से निकाली गई यात्रा को प्रधानाध्यापक मुस्ताक अंसारी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा अस्पताल गली से, गौस नगर, नई बस्ती, टीकापुर होते हुए कालीन कंपनी होम फ्लोरिंग एंड डेकोर पहुंची।