गभाना: चंडौस पुलिस ने कोर्ट से गैर हाजिर चल रही महिला समेत 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नगला शोभा निवासी योगेश, चोब सिंह, बलदीप, रामबेटी कोर्ट में विचाराधीन मारपीट के मामले में व ऊमरी निवासी मुनेश धोखाधड़ी के मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने पांचों के विरूद्ध वारंट जारी किया था।