सैदपुर क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर सादीभादी से जौहरगंज के बीच मंगलवार को कुछ ही घंटों के भीतर एक ही स्टाइल में उचक्कागिरी की दिनदहाड़े 2 घटनाएं हो गईं। जिसमें उचक्कों ने पीछे से आवाज देकर 2 बाइकसवारों को रोका और दोनों के मोबाइल फोन झपट कर फरार हो गए। सरेआम घटी इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।