नजीबाबाद: जलालाबाद रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पहचान के लिए बिजनौर मोर्चरी भेजा
24-25 अप्रैल की बीती रात जलालाबाद रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और थाना नजीबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, रात के समय रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 25 अप्रैल को 12:00 जानकारी प्राप्त हुई।