सीतापुर: खैराबाद में एकतरफा प्यार में प्रेमिका को गोली मारकर फरार युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव
जनपद के खैराबाद इलाके में एक तरफा प्यार में प्रेमिका को गोली मारकर फरार चल रहे आरोपी युवक का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान परिवार वालों के द्वारा कर ली गई है कुछ दिन पूर्व आरोपी ने कमलापुरी इलाके में अपनी प्रेमिका को गोली मार दी थी जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।