रानीगंज प्रखंड के बौंसी थाना क्षेत्र के मर्कई गांव स्थित खेत में मिली विवाहिता के शव मामले का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन सहित अन्य मोबाइल सेट भी बरामद किया है। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।